Pukaroon Hari Om Lyrics - Vicky Kaushal | Manushi Chhillar | Sonu Nigam

2023 YRF

About this song

  • Released on: 2023-09-14
  • Auto-generated by YouTube.

Lyrics

हो सिरजनहार
जग के पालनहार
तोहरे बिन ये जीवन यात्रा
मोहे मझधार लगे

हो अपरम्पार
दुखियों के सरकार
थामे जो बढ़के पतवार तू
ये नैया पार लगे
ये नैया पार लगे

खड़ा हूँ दर पे
तू कोरी चुनरिया में
थोड़ी सी लाली भर दे

दुहाई है तुझे
तू सारी अमावसों को
मेरी दीवाली कर दे

जनम से मैं एक
अवगुण का पुतला
तू मेरे सब दोष
गुण में बदल दे

माथे पे मंडरा रही है
आपदाएँ जो भी हर ले

पुकारूं हरि ओम हरि ओम
हरि ओम ओम सुन ले
पुकारूं हरि ओम हरि ओम
हरि ओम ओम सुन ले

पुकारूं हरि ओम
पुकारूं हरि ओम
हरि ओम हरि ओम

तेरी कथनी कर्म कर
बेकार फल की चिंता है
मोह माया है ये जग
फिर क्यों अशर्फ़ी गिनता है

सारा जब खेल तूने रचाया
उपाय तू ही जीतने का सरल दे
माथे पे मंडरा रही है
आपदाएँ जो भी हर ले

पुकारूं हरि ओम हरि ओम
हरि ओम ओम सुन ले
पुकारूं हरि ओम हरि ओम
हरि ओम ओम सुन ले

पुकारूं हरि ओम
पुकारूं हरि ओम
हरि ओम हरि ओम

गीतकार:
Amitabh Bhattacharya